logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर प्रशासन का कड़ा रुख: जनगणना कार्य में लापरवाही पर 10 शिक्षकों के खिलाफ FIR के आदेश ⁕
  • ⁕ हिंगणा MIDC में उद्योगों को मिलेगी एलपीजी की किल्लत से राहत, 30 जून तक पीएनजी पाइपलाइन बिछाने का लक्ष्य ⁕
  • ⁕ महायुति में घमासान: "छोटी पार्टी समझकर क्या हमें खत्म करना चाहते हो?", भाजपा पर बरसे शिवसेना विधायक संजय गायकवाड ⁕
  • ⁕ Nagpur Railway Station Re-development: 8 अप्रैल से प्लेटफॉर्म नंबर 2 बंद, मडगांव एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों के रूट बदले, देखें पूरी लिस्ट ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Maharashtra

अशोक चव्हाण के इस्तीफे से महाराष्ट्र की राजनीति में मची हलचल, फडणवीस बोले - “आगे-आगे देखिए होता है क्या”


नागपुर: कांग्रेस के नेता अशोक चव्हाण के इस्तीफे पर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़णवीस ने कहा कि दूसरे दलों के कई कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। वे अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं।  

फड़णवीस ने कहा, “दूसरे दलों के कई कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं। खासकर, वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार के कारण कांग्रेस के कई नेता हमारे संपर्क में हैं। वे अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं। हमारे संपर्क में कौन-कौन लोग हैं इसका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। आगे-आगे देखिये होता है क्या।”

वहीं, महाराष्ट्र बीजेपी प्रमुख चन्द्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि राहुल गांधी ओबीसी समुदाय को गाली दे रहे हैं, इसलिए उनके साथ कोई रहना नहीं चाहता।     

बावनकुले ने कहा, “महाराष्ट्र कांग्रेस में कलह है, अशोक चव्हाण ने इस्तीफा दे दिया है और कांग्रेस में अंदरूनी लड़ाई चल रही है. कोई नेता नहीं है और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ओबीसी समुदाय को गाली दे रहे हैं, इसलिए कोई नहीं चाहता उनके साथ रहना है और इसीलिए लोग जा रहे हैं।” 

चौहान के बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर बावनकुले ने कहा, “हां, अगर कोई बीजेपी में शामिल होना चाहता है तो उनका स्वागत है।”  

देखें वीडियो: